GeneralLatestगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के बगोदर में विधायक ने किया धार्मिक स्थल में योजनाओं का शिलान्यास

गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर प्रखंड धार्मिक स्थल सोना पहाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण अब पर्यटन विभाग से किया जाएगा। शनिवार को बगोदर विधायक विनोद सिंह ने पर्यटन विभाग की राशि 99 लाख के लागत से प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन और परिसर योजना का शिलान्यास किया। लोगों के आस्था से जुड़े इस धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण और प्रस्तावित योजना के शिलान्यास से जहां लोगों के बीच खुशी देखी गई। वहीं विधायक विनोद सिंह ने कहा कि कोरोना काल में इस धार्मिक स्थल में योजनाओं के शिलान्यास ने निश्चित तौर पर विकास के गति को बढ़ाया है। अब इसी सोना पहाड़ी मंदिर से बगोदर के समस्याओं को दूर करने के अभियान की महज शुरुआत है। कहा कि कोरोना काल में कई लोगों ने अपनों को खोया। वो खुद भी संक्रमित हुए तो अपने इलाके के लोगों के बीच से कई दिनों तक दूर रहे। इसका अफसोस अब भी होता है लेकिन अब हालात समान्य है। और आने वाले दिनों में बगोदर के विकास का उदहारण दिया जाएगा। इसके लिए सारे प्रयास किए जा रहे है। वह खुद भी एक-एक गतिविधी पर नजर रखे हुए है। इधर विधायक सिंह ने शिलापट्ट पर नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। जबकि समारोह में मनोज गुप्ता, गजेन्द्र महतो, पूनम महतो, संदीप जायसवाल, संतोष रजक, उमेश मंडल, हीरामन महतो, राजकुमार महतो, मोबिन अंसारी, यशोदा देवी, नरेश महतो, आदम अंसारी समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons