LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

चार दिनों में बेकाबू हाथी ने लिया गिरिडीह में पांच की जान

हाथी को कंट्रोल करने के लिए अब तक वन विभाग ने नही किया कोई पहल

गिरिडीहः
दल से बिछड़े जंगली हाथी का कहर गिरिडीह में बेकाबू हो चुका है। पिछले चार दिनों में इस हाथी ने पांच लोगो को मौत के घाट उतारा है। पांचवी मौत शनिवार की देर रात इस हाथी ने जिला मुख्यालय में मुफ्फसिल थाना इलाके के चुमलो गांव में 20 वार्सिया महिला खुशबू देवी का लिया। देर रात को हुए घटना के बाद महिला को उसके पति विकाश तुरी ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पहल पर महिला का इलाज किया जा रहा है। लेकिन इलाज के दौरान खुशबू देवी की मौत हो गई। मृतिका खुशबू का पति विकाश तुरी पैर से दिव्यांग है। जानकारी के अनुशार महिला की हालात खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुशार महिला खुसबू देवी अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान यह हाथी जंगल की तरफ से आया। और खुशबू पर वार करते हुए उसे अपने भारी भारी पैर से कुचल दिया। हालाकि कुचलने के कर्म में ही खुशबू किसी तरह खुद को बचाने में सफल रही। लेकिन बेकाबू हाथी के पांव के नीचे खुसबु का पांव आ गया। इसे महिला खुशबू के पांव अधिक चोट होने की बात कही जा रही है। इधर बेकाबू हाथी के लगातार बढ़ते कहर के बाद भी गिरिडीह वन परमंडल अब तक खामोश बैठा हुआ है। बेकाबू हाथी को कंट्रोल करने के लिए विभाग की और से चार दिनों में कोई पहल शुरु नही किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons