LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भंडारी पंचायत में उपमुखिया चुनाव को गलत तरीके से कराये जाने का आरोप

  • चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर बिडिओ से मिले वार्ड सदस्य

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में उपमुखिया चुनाव को रद्द करने को लेकर वार्ड 11 के किरण देवी अपने 7 वार्ड समर्थको के साथ तिसरी ब्लॉक पहुंची बिडिओ को आवेदन देकर पुनः चुनाव करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने उपमुखिया का चुनाव गलत तरीके से होने का आरोप लगाया।

भंडारी पंचायत के 7 वार्ड सदस्यों का कहना है कि उपमुखिया का चुनाव किया गया। जिसमे निर्वाचन अधिकारी संतोष प्रजापति के लापरवाही के कारण उपमुखिया मंजूर मियां को बनाया गया। जो सरासर गलत है। भाजपा के सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा की किरण देवी का समर्थन में 7 वार्ड सदस्यों ने एक मुस्त वोट कर मतदान किया। जिसमे दो मत क्रास चिन्ह लगाने की बात कह कर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा रद्द किया गया जो सरासर गलत है। कहा कि इस चुनाव को रद्द कर दुबारा 24 घंटे के अंदर चुनाव किया जाए। नही तो भंडारी पंचायत के 7 वार्ड सदस्यों के साथ ग्रामीण भी धरना देने को मजबूर होगे।

इधर प्रखंड बिकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति ने कहा की मेरे अनुसार चुनाव सही तरीके से कराया गया है। लेकिन 7 वार्ड सदस्य के द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार क्रॉस चिन्ह पर लगाए गए गलत नही है। तो उच्च अधिकारी को आवेदन भेज दूंगा जैसे आगे आदेश होगा किया जायेगा।

मौके पर मीना देवी, महेश पंडित, विजय कुमार, मनीष कुमार, सुनील यादव, दीपक तुरी, चंद्रिका देवी, मंटू यादव आदि वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons