LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह को सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना

  • किसानों के हालात को देखते हुए हेमंत सरकार जल्द ले फैसला: प्रदेश अध्यक्ष

गिरिडीह। गिरिडीह भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को नगर निगम के समीप धरना देकर गिरिडीह जिला को सुखाड़ घोषित करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा कर रहे थे। मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू भी शामिल हुए। वहीं धरना में भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू भी मौजूद थे।

धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि सही से बारिश नही होने के कारण गिरिडीह में खेती भी नही हो पाया और अब जिले के किसान मायूस होते जा रहे है। ऐसे में भाजपा किसान मोर्चा हेमंत सरकार से मांग करती है कि गिरिडीह को सुखाड़ घोषित करने में अब अधिक देर नही करें। क्योंकि किसानों ने खेती के लिए कर्ज भी ले रखा है।

मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि मानसून ने इस बार किसानों को दगा दिया है और जिस अनुपात में खेती के लिए बारिश होना चाहिए था। वो नही हो पाया है, जिससे पूरे जिले में खेती का हाल बेहद खराब है। जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार को तुरंत किसानो की चिंता करते हुए हुए जिला को सुखाड़ घोषित करना चाहिए।
धरना में अल्पसंख्यक मोर्चा के एजाज अहमद सोनू, रंजन सिन्हा, अनूप सिन्हा, सुभाष चंद्र सिन्हा, रंजीत राय समेत मोर्चा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons