LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँचीराज्य

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राममय हुआ गिरिडीह

  • बड़ा चौक श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में भी विराजे भगवान श्रीराम और माता जानकी
  • शहर से लेकर गांव तक विभिन्न मंदिरों में हुई पूजा अर्चना, भंडारे का हुआ आयोजन
  • शाम होते ही दीपो से प्रज्वलित हुए झंडा मैदान सहित सभी मंदिर, आतिशबाजी कर लोगों ने मनाया उत्सव

गिरिडीह। सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विधिवत् रूप अयोध्या में पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की गई। वहीं गिरिडीह के विभिन्न मंदिरों में पूजन व हवन के साथ साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सनातन प्रेमियों ने अपने अपने घरों में भी विधिवत् रूप से भगवान राम की पूजा अर्चना की। वहीं शाम को दीप प्रज्वलित करने के साथ ही जमकर आतिशबाजी करते हुए लोगों ने उत्सव मनाया।

शहर के बड़ा चौक स्थित श्रीराम जानकी महावीर मंदिर में आयोजित भगवान श्रीराम नव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जारी अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण की प्रतिमा स्थापित करने के बाद हवन को पूर्णाहुति दी गई। जिसमें मुख्यमुख्य यजमान अजय साहू के साथ ही सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुकेश जालान, बिनोद केशरी, दीपक यादव, किशन अग्रवाल, रोहित जालान, टिंकू भदानी, पवन सिंह, अनमोल शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए और श्रद्धा भाव से हवन करते हुए पूर्णाहुति दी। हवन के पश्चात मंदिर का पट खुलते ही भगवान श्री राम का दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मौके पर भक्तों ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने के साथ ही भगवान को भोग भी लगाया। इस दौरान भक्तों के बीच भंडारे का प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

इधर शहर के टावर चौक स्थित हनुमान मंदिर, शिव महावीर मंदिर, बरगंडा स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर, पचंबा गढ़ मुहल्ला स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप, अरगाघाट सार्वजनिक काली मंडा, शास्त्रीनगर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडा, पूराना जेल परिसर स्थित दुर्गा मंडप, पेसरागढ़ा हनुमान मंदिर, चेताडीह, बरवाडीह स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजन व हवन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। अनुष्ठान के बाद करीब करीब सभी मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर लोगों का उत्साह देखने लायक था। दो दिन पूर्व से ही जहां विभिन्न मंदिरों को सजाया जा रहा था। वहीं सोमवार को सुबह से ही सभी मंदिरों में न सिर्फ पूजा अर्चना की गई। बल्कि करीब करीब सभी मंदिरों में अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण के लिए एलईडी टीवी लगाया गया था। कई स्थानों पर बड़े बड़े प्रोजेक्टर के माध्यम से अयोध्या में हो रहे अनुष्ठान का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। इस क्रम में बड़ा चौक स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल के अलावे विश्वनाथ मंदिर, पचंबा गढ़ मुहल्ला दुर्गा मंडप सहित कई स्थानों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े परदे पर अयोध्या अनुष्ठान का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। भक्त भी स्वयं पूजा अर्चना करने के साथ ही अयोध्या अनुष्ठान को देखकर भावविहिल हो रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons