LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गांवा में पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने की आत्महत्या

  • विवाद के बाद रात में ही निकला था मृतक रमेश मुर्मू, दूसरे दिन पेड़ से लटकी मिली लाश

गिरिडीह। जिले के गांवा थाना इलाके के जमुआ गांव में पत्नी से विवाद होने से गुस्साए पति रमेश मुर्मू में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक का शव उसके घर से महज आधे किलोमीटर दूर एक पेड़ में रस्सी से झूलता हुआ मिला। इस दौरान जब परिजनों और गांवा थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो गांवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

जानकारी के अनुसार मृतक रमेश मुर्मू की हालात मानसिक रूप से सही नही थी। गुरुवार की देर रात उसके और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। पत्नी से विवाद के बाद वो घर से निकला, लेकिन देर रात तक नही लौटा और दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर उसका शव गांव के पेड़ से लटका मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons