LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

रोजगार के अभाव में कई दिनों से नहीं जला चुल्हा, एमओ ने की मदद

गिरिडीह। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद हुई लाॅकडाउन से कई गरीब परिवारों का रोजगार छिन सा गया है। कई लोगों के पास पेट भरने के लाले पड़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के लोग भी इन गरीबों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तिसरी प्रखण्ड के सिंघो पंचायत के गुहियातरी गांव में देखने को मिला है। जहां एक गरीब बगुली यादव के घर में रोजगार के अभाव में कई दिनो से चूल्हा तक नही जल पाया हैै। इसकी सूचना मिलते ही एमओ राजन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए उक्त परिवार के घर पहुंचे और अविलंब खाद्य सामग्री देकर तत्काल राहत पहुंचाई। इसके पूर्व बगुली यादव आस पड़ोस से मांग कर अपना, पत्नी व दो वर्ष का पुत्र की भूख मिटा रहा था।

पति है लकवाग्रस्त

जानकारी के अनुसार बगुली यादव एक साल से लकवा ग्रस्त है। जिसके कारण मजदूरी करने से असमर्थ हो गया। पत्नी रूपा देवी गांव में ही मजदूरी कर किसी तरह बीमार पति बगुली व बच्चा का पेट भर रही थी। कोरोना महामारी के कारण कही काम भी नही मिल रहा था। जिसके कारण पहले से कमाए धन व राशन दोनों खत्म हो जाने से कई दिन से चूल्हा जलना बंद हो गया। भूख के कारण गांव में ही आस पड़ोस से मांग कर गुजारा कर रहे थे। इसकी जानकारी सिंघो के पंचायत स्वयं सेवक उत्तम यादव को मिली तो एमओ को बताया गया। एमओ राजन कुमार ने अभिलंब पीड़िता के घर पहुंच चावल बीस किलो, दाल, आलू, तेल, साबुन आदि कई सामग्री दी।

नहीं राशन व लेबर कार्ड

बगुली यादव के पत्नी रूपा देवी ने बताया की राशन कार्ड नही है। लेबर कार्ड नही है। एक कमरा के खपरैल मकान है वो भी क्षतिग्रस्त है। इसके बाद भी सरकारी आवास अब तक नही मिला है। बरसात में पानी कमरा के अंदर रिसता है। पति के बीमार रहने से आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई। उस पर कोरोना महामारी के कारण भुखमरी की हालत उत्पन्न हो गई है। एमओ राजन कुमार ने राशन कार्ड बनाने का भी भरोसा दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons