LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

नदी में नहा रहे युवक पर गिरा हाई वोल्टेज तार, मौत

गिरिडीह। बगोदर प्रखण्ड के संतरुपी गांव स्थित नदी में नहाने के दौरान हाई वोल्टेज तार के गिर जाने से 32 वर्षीय युवक शेषनाथ दास की मौत हो गई। मृतक इसी गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद माले विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

नदी के उपर से गुजरा था तार

बताया जाता है कि उक्त नदी के उपर से हाई वोल्टेज तार गुजरा था। मृतक शेषनाथ दास नहाने के लिए नदी पर पहुंचा। इसी क्रम में अचानक तार टूटकर उसके उपर ही गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की नजर नदी में तैरते शेषनाथ के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने ही मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इधर शेषनाथ के आकस्मिक मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons