स्वास्थ विभाग शुरू करेगा आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा
- बनाए जाएंगे आधार और आयुष्मान कार्ड: सिविल सर्जन
गिरिडीह। स्वास्थ मंत्रालय के निर्देश पर गिरिडीह स्वास्थ विभाग ने आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारी पूरा कर चुका है। 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में कई अभियान चलाए जाने है। शनिवार को इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी और डॉक्टर अशोक कुमार ने संयुक्त रूप् से प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया की आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 5 साल और इससे उपर वाले उम्र के हर लोगांे का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा और ये आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाया जाना है। जबकि ग्रामीण इलाकों में सीएचसी स्वास्थ केंद्र में बनाया जाएगा। जबकि गैर संचारित बीमारियो के इलाज को लेकर 20 सितंबर को ही स्वास्थ मेला का आयोजन होना है।
सिविल सर्जन और डीपीएम ने बताया की 27 सितंबर को ही मातृत्व शिशु स्वास्थ मेले का आयोजन ग्रामीण इलाकों में सीएचसी और पीएचसी में किया जाना है। जबकि अर्बन इलाके में ही इसका आयोजन 29 सितंबर को किया जाना है। सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए बताया की 2 अक्टूबर को ही ग्रामीण इलाकों के सभी स्वास्थ केंद्र में जागरूकता अभियान चलाया जाना है। जिससे ग्रामीणों में इलाज को लेकर जागरूकता पैदा हो सके और लोग अपना इलाज कराने आए। प्रेसवार्ता के क्रम में सिविल सर्जन ने जानकारी दिया की अब हर व्यक्ति पांच लाख रुपए के खर्च तक का इलाज मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी इलाज आयुष्मान कार्ड से करा सकता है। इसके लिए राज्य सरकार ने मंजूरी दिया है। जबकि पांच लाख के बाद का इलाज के लिए अलग से फंड स्वीकृत किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया की 20 सितंबर से ही कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाना है। 1 से 19 साल तक के बच्चो को हर आंगनबाड़ी केंद्रों में अल्बेंदाजोल की गोली खिलाई जाएगी। जिले भर में 11 लाख बच्चो को ये गोली खिलाने का लक्ष्य है।