पचम्बा थाना पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के गांजा के साथ दो तस्करो को दबोचा
- डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
गिरिडीह। नशीले पदार्थों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कारवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी संजय राणा के नेतृत्व में पचम्बा थाना पुलिस ने पचम्बा थाना ले हाई स्कूल के समीप से गांजा के दो कारोबारियों के लाखों रुपए मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पचम्बा थाना पुलिस ने हाई स्कूल के समीप से अमित साहू के घर से तीन किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया। जबकि इसी अमित साहू के पड़ोसी सुजल साहू के घर के कमरे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में दोनों तस्करों ने ये तो कबूला की वो कई महीनो से गांजा के अवैध कारोबार में शामिल थे, लेकिन दोनों को इस नशीले पदार्थ की सप्लाई कहा से होती थी, ये फिलहाल स्पष्ट नही हुआ है। दोनों के पास से लाखों रुपए मूल्य के गांजा बरामद किया गया और दोनो घर से ही इस अवैध कारोबार को कर रहे थे।