LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्या को लेकर मुखिया संघ का धरना

विद्युत विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

गिरिडीह। जिले के धनवार प्रखण्ड क्षेत्र में व्याप्त अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ धनवार मुखिया संघ के द्वारा धनवार पाॅवर हाउस के पास दो दिवसीय धरना दिया। जहाँ धरना के दुसरे दिन बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार सिंह तथा जेई विकास कुमार ने धरना स्थल पर पहुँचकर मुखिया से वार्ता किया। वार्ता के दौरान मुखिया संघ के द्वारा बिजली की समस्या सहित कई माँगों से पदाधिकारियांे को अवगत कराया। पदाधिकारियों के अश्वासन के बाद रविवार को मुखिया संघ ने धरना को समापत कर दिया। मौके पर संघ अध्यक्ष मंजूर आलम ने कहा की धनवार क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर धनवार क्षेत्र के सभी मुखिया दो दिवसीय धरना पर बैठे है। बिजली विभाग के पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना की समाप्त किया गया है। इस दौरान मुखिया संघ ने बिजली समस्या को लेकर मांग पत्र सहायक विधुत अभियंता मनोज कुमार सिंह को सौंपा।

सभी मुखिया ने अपने अपने क्षेत्र की रखी समस्या

कहा की हमलोगों की मुख्य माँगें धनवार प्रखंड में बिजली में सुधार एवं धनवार को जमुआ पावर ग्रिड़ से जोड़ने, क्षेत्र में जले हुए ट्रांसफार्मर व जर्जर तार को बदलने, धनवार बाजार में केबल तार लगाना है। जिसे पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा तक दूर करने की बात कही है। कहा की दुर्गा पूजा तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुखिया संघ व्यापक आंदोलन करेगी। वहीं बरजो पंचायत के मुखिया सबदर अली ने बरजो के पास झुले हुए तार को दुरूस्त करने की माँग की। दक्षिणी धनवार के मुखिया रोबिन कुमार व उत्तरी धनवार मुखिया विजय अग्रवाल ने पदाधिकारियों से जर्जर तार को बदलने, बाजार में केबल तार लगाने एवं धनवार में पावर ग्रिड की माँग की।

दुर्गा पूजा से पहले दुरूस्त की जायेगी विद्युत व्यवस्था: जेई

इधर बिजली विभाग के सहायक विधुत अभियंता मनोज कुमार सिंह ने कहा की इनकी जो भी माँग है उससे वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वरीय पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा तक समस्या का समाधान करने की बात कही है। मौके पर मुखिया सबदर अली, शालिग्राम राय, संजय साव, अब्दुल गफुर, अजय मिस्त्री, संतोष साव, शंकर पासवान, कपिंद्र यादव, सुनयना देवी, नरेश विश्वकर्मा, रामदेव यादव, खेरूल अंसारी आदि मुखिया व प्रतिनिधिओ ने भाग लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons