LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

ग्रामीण पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना ने किया गिरफ्तार

पेशेवर अपराधी ने ही दहशत फैलाने के लिए किया था फायरिंग

गिरिडीहः
होलिका दहन की रात गपैय गांव निवासी सूरज वर्मा पर फायरिंग में शामिल तीनों आरोपियों को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपियों में भुक्तभोगी सूरज वर्मा के गांव के ही भोला मंडल, मनोज मंडल के अलावे गांडेय थाना क्षेत्र के देवनडीह गांव निवासी राजू मंडल शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से तीन जिंदा कारतूस के पास से पिस्तौल की गोली, घटना में इस्तेमाल किए गए मनोज मंडल का बाईक और एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग इलाके से दबोचा है। भोला को जहां उसके गपैय स्थित घर से दबोचा गया। तो मनोज और राजू मंडल को बुधवार की सुबह ही गिरिडीह-डुमरी रोड के पपरवाटांड के समीप से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजू मंडल एक पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है। बुधवार को ही प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु और एसडीपीओ अनिल सिंह व मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम ने बताया कि राजू मंडल के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में एक तो गांडेय में सात और हीरोडीह में एक केस दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होलिका दहन की रात गपैय गांव में ग्रामीणों द्वारा होलिका दहन किया जा रहा था। ग्रामीण गांव के ही तुलसी मंडल के घर के सामने होलिका दहन करने की तैयारी में थे। जिसका तुलसी मंडल ने घर के सामने होलिका दहन का विरोध किया। इसी दौरान ग्रामीणों और तुलसी मंडल के बीच हाथापाई शुरु हुआ। तो तुलसी का दामाद राजू मंडल अपना पिस्तौल लेकर निकला। और हवाई फायरिंग करना शुरु दिया। इसी फायरिंग का शिकार सुरज वर्मा हुआ।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons