LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाईयों में हर्ष

  • टावर चौक पर जमकर की गई आतिशबाजी, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
  • वक्त पर पार्टी ने लिया सही निर्णय, दोनांे चुनाव एक साथ होने की उम्मीद बढ़ी: शाहाबादी

गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद गिरिडीह के भाजपा नेताओं का उत्साह दुगुना हो गया है। बुधवार को परिसदन भवन में बैठक के दौरान भाजपाईयों ने एक दूसरे का मुंह मिठा खिलाकर खुशियां मनाई। वहीं शाम को शहर के टावर चौक में जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान भाजपाईयों लोगो के बीच मिठाई भी बांटी।

बैठक में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नुकांत व सुरेश साहू, नुन्नूलाल मरांडी, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा नेता दिनेश यादव, अशोक उपाध्याय, विभाकार पांडे, ओबीसी मोर्चा के रंजीत बरनवाल, संतोष गुप्ता, रंजीत मरांडी, भाजपा नेत्री पूनम प्रकाश, शालिनी वैशखियार, संजू देवी, अनूप सिन्हा, रंजन सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, नवनीत सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान भाजपाईयों ने कहा की वक्त पर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने राज्यहित में एक बेहतर फैसला लिया है। क्योंकि माहोल जो दिख रहा है उसके अनुसार लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों एक साथ होने की उम्मीद बढ़ गई है। कहा की बाबूलाल मरांडी सिर्फ भाजपा के ही नही, बल्कि, जनजन के नेता माने जाते है और पार्टी ने वक्त पर एक बेहतर निर्णय लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons