Latestगिरिडीहझारखण्ड

साइबर अपराधियों को दबोचने गुजरात पुलिस फिर पहुंची गिरिडीह

गांडेय के एक बैंक से युवक को लिया हिरासत में

गिरिडीह। गुजरात पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के मामले में गिरिडीह में दबिश दी है। शुक्रवार को पहुंची गुजरात पुलिस ने जिले के ताराटांड़, अहिल्यापुर और गांडेय थाना में कई साइबर अपराधियों से पूछताछ कर रही है। यही नही पुलिस सूत्रों की मानें तो गुजरात पुलिस शुक्रवार को ही गांडेय के एक बैंक शाखा से किसी मंटु मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुजरात पुलिस जिस मामले में गिरिडीह आई है। वह लाखों रुपये के साइबर अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि साइबर थाना पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। लेकिन संदेह के आधार पर गुजरात पुलिस द्वारा आधा दर्जन साइबर अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है। संभवत, पूरे मामले का खुलासा शनिवार को हो सकता है। फिलहाल गुजरात पुलिस के आने की पुष्टि साइबर थाना के एक पुलिस पदाधिकारी ने भी किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons