LatestNewsझारखण्डराँची

बहाली से पूर्व ओबीसी आरक्षण को बढाये सरकार: राजेश गुप्ता

राज्य में खाली पड़े पदो को भरने के लिए होने वाले पहल की ओबीसी मोर्चा ने की सराहना

रांची। राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े लगभग तीन लाख पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिये जाने का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है। साथ ही मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित गठबंधन के सभी दलों ने ओबीसी समुदाय के आरक्षण बढ़ाने की घोषणा चुनाव से पूर्व की थी।


कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा आरक्षण बढ़ाए जाने को लेकर चुनाव में गठबंधन दल को समर्थन भी किया था। अब राज्य के लगभग 25 विभागों में खाली पड़े लगभग तीन लाख 29 हजार पदों की नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई है। ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ओबीसी समुदाय के हितों के लिए राज्य के गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करता है कि ओबीसी समुदाय का आरक्षण अविलंब बढ़ाया जाए। जो नाइंसाफी एनडीए सरकार के कार्यकाल में हुई थी। वही बात यूपीए गठबंधन की सरकार में ना दुहराई जाए। कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को नही माना गया तो ओबीसी मोर्चा सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons