गिरिडीह के मुकेश जालान मुंबई में बिरसा मुंडा राष्ट्रीय सम्मान से हुए सम्मानित
- सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
- मायुमं सहित गिरिडीह के लोगों ने दी बधाई
गिरिडीह। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर मुम्बई के नरीमन पॉइंट स्थित यशवंत राव चौहान सेंटर में सोमवार को प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन व झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम द्वारा आयोजित जनजतीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह के भाजपा नेता सह समाजसेवी मुकेश जालान को ने सिर्फ बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आमंत्रित किया गया बल्कि समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए बिरसा मुंडा राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा गया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेरकर, पूर्व मंत्री व वर्तमान एमएलसी महादेव जानकर, मशहूर फिल्म सरफरोश के अभिनेता मकरंद देशपांडे एवं जाने-माने कॉमेडियन सुनील पाल समेत कई नेता, पदाधिकारी, बॉलीवुड के कलाकार और समाज सेवी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद जहां मुकेश जालान ने आयोजन समिति के प्रमुख और भाजपा के महाराष्ट्र संयोजक प्रेम कुमार और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं गिरिडीह के अशोक जेन पांड्या, ध्रूव सोंथालिया, श्रावन केडिया, दिनेश खेतान बांके बिहारी शर्मा, राकेश मोदी सहित कई लोगों ने मुकेश जालान को बधाई दी है।