LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह की भाजपा नेत्री शालिनी ने शहर के नामचीन कारोबारियों को भेंट की राष्ट्रीय ध्वज

गिरिडीहः
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराओ अभियान गिरिडीह में पूरे उत्साह में दिख रहा है। शुक्रवार को ही भाजपा नेत्री सह पूर्व केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य शालिनी वैशखियार ने शहर के कई गणमान्य लोगों से मुलाकात कर खादी के बने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट की। और 11 से 15 अगस्त तक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने इस दौरान शहर के उद्योगपति डा. अमरजीत सिंह सलूजा, डा. गुणवंत सिंह मोंगिया, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सह प्रसिद्ध चिकित्सक डा. मो. आजाद, अशोक बगेड़िया, दिनेश खेतान, ध्रुव सोंथालिया, सुभाष इन्स्टीच्यूट समूह के निदेशक विजय सिंह, चाटेर्ड एकांउटेड विकास खेतान, प्रदीप डोकानिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव निर्मल झुनझूनवाला, इलेक्ट्रिक कारोबारी प्रदीप अग्रवाल, स्कॉलर बीएड कॉलेज की अध्यक्ष शालिनी सलामपुरिया और कारोबारी प्रमोद कुमार को राष्ट्रीय ध्वज भेंट करने के साथ 11 अगस्त से घरों में उसे लगाने की अपील भी की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons