पेट्रोलिम पद्धार्थ में मूल्यवृद्धि के खिलाफ गिरिडीह यूथ कांग्रेस ने पीएम मोदी का किया पुतला दहन
गिरिडीहः
रसोई गैस के साथ पेट्रोलियम पद्धार्थो में लगातार हो रहे मूल्यवृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को गिरिडीह यूवा कांग्रेस ने टावर चाौक में पुतला दहन किया। पुतला दहन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हसनैन अली के नेत्तृव में किया गया। तो मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश वर्मा, युवा कांग्रेस के नेता शशि शर्मा, यश सिन्हा भी पुतला दहन मंे शामिल हुए। झंडा मैदान से निकल कर यूथ कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला लिए शहर भ्रमण किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करते दिखें। तो पेट्रोलियम पद्धार्थो समेत रसोई गैस में दिनोंदिन बढ़ रहे मूल्यवृद्धि को मोदी सरकार की नाकामी बताते हुए जनता को मंहगाई के आग में झुलसने के लिए मजबूर करने की बात कही। मौके पर टावर चाौक पहुंचते ही यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान गंगाधर महतो, पुरुषोतम चाौधरी, शाहनवाज आलम, बेलाल अहमद समेत यूथ कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।