सैन्य शक्ति के रक्षा और नशामुक्त युवा देश की कामना के साथ भारत भ्रमण पर निकले शिवकरण पहुंचे गिरिडीह, किया गया स्वागत
गिरिडीहः
सैन्य शक्ति के रक्षा और नशा मुक्त युवा भारत की कामना किए पदयात्रा पर भारत भ्रमण में निकले यूपी के फतेहपुर के वैष्णोदास शिवकरण शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान वैष्णोदास शिवकरण का स्वागत समाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह, भाजपा नेता विनय शर्मा और सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा के साथ स्कूल की छात्राओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ किया। हाथ में तिरंगा और भगवा ध्वज के साथ निकले यूपी के वैष्णोदास शिवकरण और समाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह के साथ स्कूली छात्राओं ने भी मां भारती के साथ भगवान राम के खूब जयकारे लगाएं। मौके पर शिवकरण ने कहा भी कि भारत संत और मुनियों का देश है। जैन मुनियों ने भारत का मार्गदर्शन किया है तो सिखों के गुरुओं ने भारत को गौरन्वित ही किया है। संतों ने हमेशा भारत को विश्वगुरु बनने की प्रेरणा दी।

लेकिन वर्तमान में युवा भटक चुके है और नशे के गिरफ्त में जा रहे है। जिसके के कारण देश पर संकट मंडरा रहा है। शिवकरण ने कहा कि सैन्य शक्तियों की रक्षा की कामना भी पदयात्रा का मुख्य उद्ेश्य है। कहा कि अब तक 12 हजार किमी की यात्रा कर चुके है और अब रामेशवरम से कन्याकुमारी की यात्रा होना है। इधर स्कूल पहुंचे शिवकरण का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया। जबकि शिवकरण के साथ समाजिक कार्यकर्ता, भाजपा नेता और प्राचार्य समेत छात्राओं ने पौधारोपण भी किया।