LatestTOP STORIESगुजरातवेस्ट बंगाल

पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक कार्यकर्ता की फिर हत्या

कोलकाता। बिहार के सियासी समर में भाजपा की जीत के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक हिंसा व हत्या को लेकर सवाल उठाया है। दूसरी ओर इस बीच पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कैडर की हत्या कर दी गयी। भाजपा ने अपने एक और कार्यकर्ता की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है।

भाजपा का आरोप है कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के इटाबेड़िया अंचल के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता गोकुल जेना की हत्या कर दी गई है। उधर, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में अब तक 120 से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

भाजपा ने जारी बयान में कहा है कि कांथी के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के इटाबेड़िया अंचल में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता गोकुल जेना की तृणमूल के गुंडों ने मार डाला। उनका सिर्फ इतना अपराध था कि उन्होंने तृणमूल के पंचायत सदस्य के पति से आग्रह किया था कि वे क्वारेंटीन में रहें, क्योंकि वह कोरोना संक्रमित थे। भाजपा का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में विरोध करने पर ही हत्या कर दी जाती है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons