LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

हवेली से रंजीत साव का मिले शव का सच सामने लाने के लिए गिरिडीह पुलिस ने किया एसआईटी जांच का गठन

काफी दर्दनाक तरीके से किया गया युवक का हत्या, मामले का रुख मोड़ने का आरोपियों द्वारा किया गया प्रयास

देर शाम हुआ मृतक का बाईक भी बरामद, मृतक भाजपा का बताया जा रहा सक्रिय सदस्य

गिरिडीहः
गुजियाडीह के सालों पुराने खंडहरनुमा हवेली में 25 वर्षीय युवक रंजीत साव का शव मिलने के बाद महेशलुंडी गांव में लोगों के बीच काफी गुस्सा है। मृत युवक के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने की बात कहा जा रहा है। इसे भाजपा नेता देवराज और जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता कामेशवर पासवान ने मुफ्फसिल थाना पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने का मांग किया है। भाजपा नेता देवराज ने कहा कि अगर दोषियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा। युवक की हत्या काफी दर्दनाक तरीके से किया गया। यह शव मिलने के बाद कुछ घंटो बाद स्पस्ट हुआ। हालांकि पुलिस यह भी मान रही है कि सिर पर वार करने से पहले मृत युवक रंजीत का पीटाई किया गया। उसके बाद उसे दर्दनाक तरीके से मारा गया। क्योंकि मृतक के शव के समीप खून के छींटे मिले। तो सिर के हड्डी के टुकड़े भी बरामद किए गए। वहीं कुछ दूरी पर पुलिस ने ब्लूटूथ डिवाईस बरामद किया। वहीं देर शाम पुलिस ने मृतक के बाईक को भी बरामद किया गया। लेकिन मृतक का मोबाइल अब भी गायब है। इधर हत्या की घटना के बाद मामले की जांच को लेकर एसआईटी जांच का गठन भी किया गया है। शव मिलने के चंद घंटो बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल में टेक्नीकल की टीम ने भी जांच किया था।


जानकारी के अनुसार मृत युवक रंजीत साव गिरिडीह सदर प्रखंड के महेशलुंडी गांव निवासी उत्तीम साव का इकलौता बेटा था। इसे परिजनों समेत ग्रामीणों में और अधिक गुस्सा है। दरअसल, शव शुक्रवार दोपहर बेहद दर्दनाक हालात में मिला। गिरिडीह-डुमरी रोड के बदडीहा गांव के समीप गुजियाडीह मोड़ में खंडहरनुमा हवेली में शव मिलने की जानकारी पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिला। जब खंडहर के आसपास अवारा कुत्ते भटकते नजर आएं। इसके बाद कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ। तो ग्रामीण हवेली के भीतर पहुंचे, जहां हवेली के उपरी टीला में खून के छींटे थे। तो टीले के नीचे झाड़ियों में शव पड़ा हुआ था। वह भी बेहद दर्दनाक हालात में। इसके बाद घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को दिया गया। थाना प्रभारी रत्नेश ठाकुर के साथ पुलिस जवान घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से बीयर का केन बोतल बरामद किया है। बीयर का केन मिलने को लेकर पुलिस भी यही मानकर चल रही है कि हत्या के मामले से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इधर शव मिलने से चंद घंटे पहले ही परिजनों ने थाना में रंजीत साव के गायब होने का लिखित आवेदन थाना को दिया था। वहीं शव मिलने के बाद मृतक के पिता उत्तीम साव ने अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाकर आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में उत्तीम साव ने कहा कि गुरुवार की सुबह से ही उनका बेटा हर रोज की तरह शहर के एक साइबर कैफे में ड्यूटी के लिए चला गया था।

जबकि युवक ठेकेदारों के आनलाईन टेंडर को भी विभागो में भरता था। ड्यूटी पर जाने के बाद से उनके बेटे का कोई पता नहीं चला। मृतक के परिजनों को जावेद नामक युवक से जानकारी लेने पर पता चला कि उनका बेटा इलाके के धोबीडीह गांव निवासी मो. जावेद के साथ थाना से कुछ दूर टोल प्लाॅजा के समीप शाम छह बजे चिकेन खा रहा था। इसी दौरान एक यमाहा बाईक में तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। और रंजीत को साथ चलने को कहा। उन तीनों युवकों के कहने पर रंजीत जहां तीनों युवकों के साथ चला गया। वहीं जावेद को अपने घर जाने को कहा। दुसरे दिन शुक्रवार को मृतक का शव मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons