LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह पुलिस ने किया नक्सलियों की डिलीवरी लेडी और नारी मुक्ति संघ की सदस्य को गिरफ्तार

गिरिडीहः
गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 25 लाख के इनामी नक्सली चमन उर्फ लंबू की पत्नी दुल्ला देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली माओवादी संगठन के महिला विंग नारी मुक्ति संघ और झारखंड एभेन की सीनियर कमांडर बताई जा रही है। पुलिस ने नारी मुक्ति संघ की इस सीनियर कमांडर दुल्ला देवी को डुमरी और मधुबन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से दबोचा है। जानकारी के अनुसार दुल्ला देवी पीरटांड के बेलाटांड गांव के इनामी माओवादी चमन उर्फ लंबू की पत्नी है। और नारी मुक्ति संघ के साथ नक्सली संगठन का दुसरा विंग झारखंड एभेन को भी संभालतर रही है। लिहाजा, दुल्ला देवी की गिरफ्तारी गिरिडीह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रुप में देखा जा रहा है। क्योंकि प्रभा दी की गिरफ्तारी के बाद दोनों संगठनों का जिम्मा इसी दुल्ला देवी को संगठन द्वारा सौंपा गया था। इतना ही नही पूर्व में गिरफ्तार माओवादियों के शीर्ष कंमाडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला दी को पिछले साल अगस्त में डुमरी के ढोलकट्टा के चिरुआबेड़ा से निकालने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी। जबकि दुल्ला देवी को नक्सली संगठन में डिलीवरी लेडी की भूमिका में भी रखा गया था। दुल्ला देवी ही संगठन के निर्देेश पर लेवी के पैसों को एक जगह से दुसरे स्थान पर पहुंचाती थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो दुल्ला देवी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि के रुप में देखा जा रहा है। तो पुलिस अब इस महिला नक्सली से पूछताछ कर रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons