हजारीबाग में 8वीं झारखंड राज्यस्तरीय कैडेट ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
- आठ में से 6 खिलाड़ियो ने जीता कास्य पदक, सभी प्रतिभागी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गांडेय की
गिरिडीह। हजारीबाग 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित हुए 8वीं झारखंड राज्यस्तरी कैडेट वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे गिरिडीह के 6 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में गिरिडीह के आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंडर 29 किलोग्राम में प्रतिज्ञा कुमारी, अंडर 33 किलोग्राम में सपना कुमारी, अंडर 44 किलोग्राम में पूनम मुर्मू, अंडर 51 किलोग्राम में अनिता कुमारी, अंडर 55 किलोग्राम में उजाला कुमारी और अंडर 59 किलोग्राम में प्रीति कुमारी कास्य पदक जीतने में कामयाब रही।
गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव एव कोच अमित स्वर्णकार ने बताया कि बताया की इस प्रतियोगिता में अंडर चौदह आयु वर्ग के पूरे झारखंड से लगभग 300 खिलाड़ीयो ने भाग लिया था। गिरिडीह से गए सभी खिलाड़ी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गांडेय की है और एक साथ 6 पदक जीतने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की वार्डन अर्चना कुमरी ने बताया कि विद्यालय की 8 लड़कियां इस प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। जिसमंे 6 ने पदक जीत कर विद्यालय का नाम रौसन की है। बताया कि ये सभी खिलाड़ियो को विद्यालय की ओर से कोच अमित स्वर्णकार द्वारा कुछ माह से प्रशिक्षण दिया जा रहा था। बावजूद इसके स्ीज्ञी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इधर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गांडेय की वार्डेन अर्चना कुमारी, सह वार्डन अमन जहान, खेल शिक्षिका ललिता बाड़ा, विद्यालय की शिक्षिका प्रणीति बारला, सुनीता किस्कू, लेखापाल पंकज कुमार और गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विष्वकर्मा, ज्योति कुमार, रोहित राय, पंकज कुमार, राजुकमार, मनोहर वर्मा, बिरजू बर्मा एवं गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी सदस्यों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और इनके उज्वल भविष्य की कामना की।