LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

बस पड़ाव समेत कई इकाईयों के बंदोबस्ती शुल्क में गिरिडीह नगर निगम ने किया मामूली इजाफा

गिरिडीहः
महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था के बीच गिरिडीह नगर निगम ने राजस्व देने इकाईयों के बंदोबस्ती करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को निगम के सभागार में डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ ने उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति और वार्ड पार्षदों के साथ स्टेडिंग कमेटी का बैठक किया। इस दौरान बैठक में पार्षद सुमित कुमार, रानी देवी और अर्बन प्लाॅनर मंजूर आलम समेत कई कर्मी मौजूद थे। बैठक में पार्षदों ने सुझाव दिया कि महामारी के कारण हालात पहले जैसे नहीं है। तो बस पड़ाव, आॅटो स्टेण्ड, व्हीट्टी बाजार हटिया, शहर प्रवेश शुल्क के बंदोबस्ती का शुल्क में कमी करना बेहतर रहेगा। पार्षदों ने इस दौरान यह भी कहा कि हर इकाईयों की बंदोबस्ती इस बार एक साल के लिए करना उचित रहेगा। लंबे वक्त के लिए बंदोबस्ती देना सही नहीं। पार्षदों के सुझाव पर ही बस पड़ाव के बंदोबस्ती शुल्क में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने की बात कही गई। तो आॅटो स्टेण्ड के बंदोबस्ती शुल्क को यथावत रखा गया। जबकि सब्जी मार्केट के बंदोबस्ती शुल्क में भी कोई इजाफा नहीं किया गया। वैसे शहर में प्रवेश शुल्क के बंदोस्ती में भी 15 फीसदी का इजाफा किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons