LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

12 सूत्री मांगो के समर्थन में भाजपा के गिरिडीह किसान मोर्चा ने दिया धरना

एनपीए हो चुके समेत सभी किसानों के कर्ज माफ करें हेंमत सरकारः किसान मोर्चा

गिरिडीहः
किसानों के समर्थन में भाजपा के गिरिडीह किसान मोर्चा ने शुक्रवार को शहर के अबेंडकर चाौक पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा कर रहे थे। तो धरने में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे समेत कई मौजूद थे। किसानों से जुड़े 12 सूत्री मांगो के मुद्दे पर किसान मोर्चा के धरने को पार्टी के कई नेताओं ने संबोधित किया। वहीं मौके पर धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे ने हेंमत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसान हित को लेकर सरकार कितना गंभीर है। यह इसे जाहिर होता है कि किसानों से जुड़ी कई योजनाओं को हेंमत सरकार ने बंद कर दिया है। रबी और खरीफ फसल के खेती का वक्त नजदीक आ चुका है लेकिन सरकार अब तक किसानों के बीच 90 फीसदी अनुदान पर प्रमाणिक बीज तक उपलब्ध नहीं करा पाई है। इस दौरान किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से जिले के किसान प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए है। अनियमित मानसून के कारण ही कभी सूखाड़ तो कभी ओलावृष्टि का सामना किसानांे को करना पड़ा है। किसान मोर्चा के हेंमत सरकार से ऐसे किसानों को चिन्हित कर आपदा राहत कोष से सहयोग देने की मांग करती है। इस बीच धरने को किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष परमेशवर यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री एजाज अहमद सोनू, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जाकिर हुसैन उर्फ छोटू खान, विनय सिंह, संजीत सिंह पप्पू, रागिनी लहरी, भाजयुमो के अध्यक्ष रंजीत राय, जिला मंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, संतोष गुप्ता समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। धरने के बाद किसान मोर्चा के नेत्तृव में पार्टी के शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा द्वारा सौपें गए ज्ञापन में हर प्रखं डमें सही किसानों को चिन्हित कर निबंधित करना, एनपीए हो चुके किसानों समेत तमाम किसानों के कर्ज माफ करना, पीएम फसल बीमा योजना को दुबारा शुरु करना। 90 फीसदी अनुदान पर किसानों को दूधारु गाय उपलब्ध कराने, बंद पड़े मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट को चालू कर किसानों से दूध की खरीदारी करने समेत कई मांगे शामिल थी। इस बीच धरने में अंबिका प्रसाद सिंह, दुर्गा मंडल, आलोक केसरी, मनोज पांडेय, संतोष पांडेय, अनूप सिन्हा, देवनाथ राणा, संजीत कुमार सोनू समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons