LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह झामुमो और यूथ कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रपिता और भूतपूर्व पीएम शास्त्री की जंयती

गिरिडीहः
गांधी जंयती पर रविवार को गिरिडीह में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हसनैन अली के नेत्तृव में शहर के गांधी चाौक में राष्ट्रपिता के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता सतीश केडिया, महासचिव यश सिन्हा के साथ सद्दाम हुसैन, यूथ कांग्रेस के बिलाल अहमद, विक्की दास और रोहित सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। और गांधी जंयती पर सबों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेता हसनैन अली ने कहा कि राष्ट्रपिता ने भारत को एक जीवन दर्शन कराया था। युवाओं के वो प्रेरणा स्त्रोत रहे, और आजादी के लिए महात्मा गांधी ने सारी यातनाएं सही।


इधर झामुमो कार्यालय में भी गांधी और भूतपूर्व पीएम लाल बहादुर की जंयती मनाई गई। पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह के नेत्तृव में हुए जंयती समारोह में इस दौरान पार्टी के कई नेता प्रमिला मेहरा, दिलीप रजक, सईद अख्तर, आनंद मिश्रा, बिरजू मंराडी, अभय सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। और दोनों के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि भूतपूर्व पीएम और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दोनों ने ही देश के लिए एक मार्गदर्शक बने रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons