सोनिया गांधी के लंबी आयु की कामना लिए वृद्धा आश्रम पहुंचे गिरिडीह कांग्रेस नेता, किया कंबल व फल का वितरण
गिरिडीहः
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस को गिरिडीह कांग्रेस ने बेहद सादगी के साथ मनाया। शुक्रवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया के नेत्तृव में जमुआ की विस प्रभारी डा. मंजू कुमारी, नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, महमूदअली खान लड्डु, नरेश वर्मा, पोरेश नाथ मित्रा समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस दौरान शहर के वृद्धा आश्रम पहुंचे। जहां बढ़ते ठंड में ठिठुरते वृद्धों के बीच कंबल वितरण किया, फल दिए। और वृद्धों से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के लंबी आयु की कामना की अपील किया।

वृद्धों ने भी मौके पर कांग्रेस नेताओं को आशीर्वाद देने के साथ ढेर सारा स्न्नेह देते दिखे। इधर वृद्धों के बीच कार्यकारी अध्यक्ष केडिया ने कहा कि सोनिया गांधी के जन्मदिवस को पार्टी ने वृद्धों और जरुरतमंदो की सेवा के लिए समर्पित करने की अपील किया है। और गिरिडीह के तमाम कांग्रेस नेता आज वृद्धों के बीच सोनिया गांधी के इसी संदेश को लेकर कंबल और फल लेकर पहुंचे, जिसे समाज के वृद्धों का आशीर्वाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिल सके। इधर कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के मासूम अंसारी, बिलाल अहमद, कृष्णा सिंह, रामानंद कुशवाहा, पप्पू वर्मा, आरिफ रजा समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।