LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बेंगाबाद में दुष्कर्म की शिकार महिला को भेसुरो ने आग लगाकर किया मारने का प्रयास

  • शौच के लिए निकली थी महिला, गांव के ही एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म
  • आरोपी को पकड़ने के बजाय भेसुर ने की मारपीट, लगाई आग

गिरिडीह। दुष्कर्म की शिकार महिला को बचाने के बजाय उसके दो भेसूर उसके लिए काल बन गए और केरोसिन डाल और आग लगाकर कर महिला की हत्या का प्रयास किया। दोनो आरोपी भैसुर बहादुर पंडित और शनिचर पंडित को गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है। जबकि दुष्कर्म के आरोपी सुनील चौधरी को गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस ने तेज कर दिया है। इधर घटना के बाद हालात देखते हुए महिला को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के महुआर के नवासार गांव की है। जहां बुधवार की देर रात को घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार नवासार गांव की महिला बुधवार की देर रात शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी क्रम में महुआर गांव के आरोपी सुनील चौधरी पीड़िता के मुंह दबा कर किनारे ले गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। इस बीच पीड़िता जब लौटी और अपने भैसुर बहादुर पंडित और शनिचर पंडित को सारी बात बताई। इसके बाद दोनो आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट करने के बाद बुधवार की देर रात ही उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दिया। जब पीड़िता चिल्लाई, तो आसपास के लोग उसे बचाने के लिए आए और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। इधर दूसरे दिन गुरुवार की सुबह महिला का फर्द बयान गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया। जबकि महिला की हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons