प्रर्देश अध्यक्ष की तैयारी में जुटी गिरिडीह कांग्रेस, बिरनी और जमुआ में होगा भव्य कार्यक्रम
गिरिडीहः
कांग्रेस के प्रर्देश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के तीन जूलाई को एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह कांग्रेस की तैयारी जोरशोर से चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष धनजंय सिंह के नेत्तृव में बैठक हुआ। जिसमें जिले के हर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि प्रर्देश अध्यक्ष का दौरा जिले के बिरनी के फुटबॉल मैदान और जमुआ के गौशालाटांड में आयोजित है। जहां बड़े पैमाने पर गिरिडीह कांग्रेस की और से कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में अध्यक्ष ने मौजूद प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रर्देश अध्यक्ष के दोनों कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयारी शुरु कर दें। क्योंकि जिले में कई स्थानों पर तोरण द्वार बनाएं जाने है। तो प्रर्देश अध्यक्ष स्वागत भी गिरिडीह कांग्रेस द्वारा पूरे जबरदस्त अंदाज में किया जाएगा। इधर बैठक में युवा कांग्रेस के हसनैन अली, कृष्णा सिंह, राजेश तूरी समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।