लाईवलीहुड के गिरिडीह शाखा ने किया जिले की सखी मंडलों की महिलाओं को सम्मानित, 80 करोड़ का कर्ज का हुआ वितरण
गिरिडीहः
झारखंड लाईवलीहुड के उद्यमिता महिला विकास पखवारा का समापन शुक्रवार को नगर भवन में किया गया। समापन समारोह में गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, लाईवलीहुड के राज्य प्रबंधक नीतिश सिन्हा और जिला प्रबंधक संजय गुप्ता और भाजपा नेत्री उषा कुमारी ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। वहीं महिला उद्यमिता विकास पखवारा के समापन समारोह में इस दौरान जिले के कई सखी मंडलो द्वारा अपने-अपने उत्पादन के स्टॉल भी लगाई हुई थी। जिसमें सर्फ, साबून और सैनेटेरी पैड शामिल था। मौके पर सदर विधायक सोनू ने कहा कि लाईवलीहुड के माध्यम से जिले की महिलाओं द्वारा स्वरोजगार को अपनाया जा रहा है। तो यह एक बेहतर प्रयास है। और इसमें तेजी ही लाना है। सदर विधायक सोनू ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है। ऐसे में वो महिलाओं से सिर्फ यही कहेगें कि वो जितना मेहनत कर अपने उत्पाद को बाजार में फ्लैश मार्ट में उतार सकती है। और लोगों तक पहुंचा सकती है वो करे।

राज्य सरकार की और से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इधर समापन समारोह में बकरी, बत्तख पालन में शामिल महिला स्वयं सहायता समूह की कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तो जिले की अलग-अलग सखी मंडल की महिला सदस्यों के बीच 80 करोड़ का अलग-अलग श्रेणी में वितरण किया गया। जिसमंे कई ऐसी महिलाओं को भी मुद्रा लॉन के तहत कर्ज उपलब्ध कराया गया। वहीं समापन समारोह में जिले की कई सखी मंडल की महिलाएं मौजूद थी।