नीतीश कुमार 7वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री
मंत्रिमंडल में शामिल हुए भाजपा के सात सहित 14 चेहरे
पटना। नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की 7वीं बार शपथ ली। राजभवन में चल रहे कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चैहान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इनके अलावा भाजपा के तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, जदयु के विजय चैधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है।
भाजपा से इन्होंने ने ली मंत्री पद की शपथ
इस दौरान भाजपा नेता रामसूरत राय, जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडे ने राज्यपाल फागू चैहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। नेता रामसूरत राय औराई विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। वहीं जीवेश मिश्रा दरभंगा जिला के जाले से, रामप्रीत पासवान राजनगर से, अमरेंद्र प्रताप सिंह आरा से जीत हासिल की है। जबकि मंगल पांडे फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।
जदयू नेता शीला मंडल सहित अन्य विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
इस दौरान जदयू नेता शीला मंडल, मेवालाल चैधरी, बिजेंद्र यादव और अशोक चैधरी ने राज्यपाल फागू चैहान के समक्ष मंत्री पद की शपथ ली। शीला मंडल मधुबनी के फुलपरास विधानसभा से जीत कर आईं हैं।
वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी और जीतनराम मंाझी के बेटे ने ली शपथ
इस क्रम में वीआईपी के प्रमुख मुकेश साहनी ने राज्यपाल फागू चैहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। वे सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव हार गए थे। उन्हें सन ऑफ मल्लाह भी कहा जाता है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने राज्यपाल फागू चैहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। 2018 में विधान परिषद के सदस्य बनाए गए थे।