LatestNewsझारखण्ड

एक्टैस कंगना रनौट के समर्थन में गिरिडीह भाजपा ने जलाया महाराष्ट्र सरकार का पुतला

गिरिडीहः
बाॅलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौट के कार्यालय तोड़ने के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह भाजपा कमेटी ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाया। पुतला दहन का नेत्तृव पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे कर रहे थे। अध्यक्ष दुबे के नेत्तृव में ही पार्टी कार्यकर्ताओं का जुलूस शहर के झंडा मैदान से निकला। हाथों में कमल का झंडा और कंगना के समर्थन में तख्तियां लिए भाजपा समर्थकों का जुलूस झंडा मैदान से निकल कर शहर के कुछ हिस्सों का भ्रमण किया। इस दौरान समर्थक और कार्यकर्ता उद्धव सरकार और शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे। कंगना रनौट को देश की बेटी बताते हुए भाजपा नेता चुन्नूकांत, नुनूलाल मंराडी, महापौर सूनील पासवान ने कहा कि कंगना रनौट के कार्यालय को तोड़ कर महाराष्ट्र के उद्धव सरकार ने खुद को कमजोर होने का प्रमाण दिया है। एक बाॅलीवुड एक्ट्रैस के खिलाफ ताकत दिखाना शिवसेना की सरकार को शोभा नहीं देता। भाजपाईयों ने कंगना को राष्ट्रवाद फिल्म अभिनेत्री की संज्ञा देते हुए कहा कि कंगना शुरु से ही देशविरोधी को जवाब देती रही है। पुतला और झंडा लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ नारेबाजी करते हुए टाॅवर चाौक पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने आक्रोश के साथ महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। मौके पर भाजपा नेताओं में संदीप डंगाईच, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, मोती लाल उपाध्याय, जिप उपाध्यक्ष कामेशवर पासवान, भाजपा नेत्री संजू देवी, रागिनी लहरी, संजीत सिंह पप्पू, प्रदीप साव, श्याम प्रसाद गुप्ता, डा. राजेश पोद्दार, संतोष गुप्ता समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons