LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कोडरमा लोकसभा व गांडेय विस उपचुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक ने की बैठक

  • चुनाव कार्य में लगे सभी कोषांगों के कार्यों की की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह। कोडरमा व गिरिडीह लोकसभा चुनाव तथा गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर रविवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में सामान्य प्रेक्षक आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी कोषांगों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा, उप विकास आयुक्त दीपक दुबे सहित जिले के सभी के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पव अंचलाधिकारी के अलावे सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सभी वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी, सभी कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा सामान्य प्रेक्षक को पीपीटी के माध्यम से कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र तथा गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निमित्त सभी कोषांग द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक आलोक कुमार सिंह ने सभी विधान सभावार बारी-बारी से समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं सामान्य प्रेक्षक ने सभी कोषांगों का समीक्षा करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त निर्वाचन को लेकर अधिकारियो को कई बिंदुओं पर निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए उपलब्ध इवीएम व वीवीपैट की संख्या, सी- विजिल, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, एफएसटी, वीएसटी व वीवीटी की संख्या की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा सामान्य प्रेक्षक के द्वारा सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप का वितरण जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो, ताकि मतदाताओं व मतदान कर्मियों को कठिनाई न हो। मतदान के दिन व्हीलचेयर की उपलब्धता, प्रशिक्षण कोषांग द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी, वाहन कोषांग के तहत वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता, सामग्री व आइटी कोषांग द्वारा की गयी तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। किया। सामान्य प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सोशल मीडिया में फेक न्यूज व पेड न्यूज का सतत अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें।

वहीं एमसीएमसी कोषांग के तहत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की तथा व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तरह के व्यय पर नजर रखें। बैठक के दौरान सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र तथा गांडेय विधानसभा उप चुनाव के अंतर्गत सभी क्रिटिकल बूथों, क्लस्टर, पोलिंग स्टेशन आदि का भ्रमण कर वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करेंगे। सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां सारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कराएंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons