LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के गांडेय पुलिस ने किया गौवंश लोड दो वाहनों को जब्त

गिरिडीहः
गिरिडीह के गांडेय थाना पुलिस ने सोमवार को गौवंश लोड दो वाहनों को गिरनिया मोड़ से जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाया। जब्त वाहन में छह दूधारु गौवंश के साथ छह बछड़ा और आठ भैंस समेत उसके बच्चे थे। लेकिन दोनों वाहनों में तस्करों द्वारा कू्ररता के साथ गौवंश को लोड किया गया था। जिसे कई मवेशियों को चोट लगने के साथ गंभीर रुप से जख्म तक हो गए थे। इधर पूछताछ में दोनों गाड़ियों के चालक वीरेन्द्र चाौधरी, बंगाल के बर्दवान बघहारा के सुमंत घोष और सुमेंद्रर घोष ने पुलिस को बताया कि दो वाहनों में लोड गौवंश को बिहार के बक्सर के चाौसा से बंगाल के बर्दवान एक कील पहुंचाना था। और इसके लिए दोनों वाहनों के चालकों से कहा गया कि बर्दवान पहुंचने के बाद कॉल करें, उसके बाद उन्हें किस कील पहुंचाना है। इसकी जानकारी मिलेगी। लेकिन सोमवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांडेय के गिरनिया मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons