LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

पति की बीमारी से मौत के बाद किया प्रेमी से दुसरा शादी, अब प्राॅप्टी के लिए प्रेमी को भी छोड़कर विवाहिता जबरन रहना चाहती है पुराने ससुराल में

ससुराल में रहने के लिए अपनाई हथकंडा, गिरिडीह के महिला थाना में देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर दर्ज करा दी केस

गिरिडीहः
पति की बीमारी से हुए मौत के बाद विवाहिता ने किसी के सहमति के बगैर एनजीओ के सहयोग से अपने पुराने प्रेमी इशू कुमार से दुसरी शादी कर ली। लेकिन प्रताड़ित होने के बाद अब विवाहिता अपने दुसरे पति को भी छोड़कर ससुराल में जबरन रहने का प्रयास कर रही है। मामला गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जयराम नगर का है। विवाहिता का पुराना ससुराल जहां गिरिडीह के बरवाडीह स्थित जयराम नगर में है। तो विवाहिता पूजा मिश्रा बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली है। पूजा मिश्रा का प्रेमी इशू कुमार भी सीतामढ़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। बहु के रवैये से परेशान उसकी सास शैल मिश्रा और उनके छोटे बेटे मंदीप मिश्रा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर पूजा मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहु पूजा ये सारा ड्रामा सिर्फ अपने पुराने ससुराल के प्राॅप्टी पर हक जताने के लिए कर रही है। क्योंकि जिस एनजीओ के सहयोग से उनकी बहु पूजा ने बीतें तीन फरवरी को गिरिडीह के बाबा दुखहरण नाथ धाम में शादी की। पूजा और उसके प्रेमी के मंदिर में हुए शादी का सारा दस्तावेज पत्रकारों को दिखाते हुए सास और देवर ने एनजीओ की संचालिका फरहत आरा उर्फ डाॅली तिवारी पर बहु को ससुराल के प्रति भड़का रही है।
बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान पूजा की सास शैल मिश्रा और देवर मंदीप मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल की प्राॅप्टी में जबरन अधिकार जताने के लिए पूजा ने अपने सगे देवर पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर महिला थाना में केस दर्ज कराई। सास और देवर ने प्रेसवार्ता कर दावा किया कि दुष्कर्म की घटना का जिस दिन पूजा जिक्र की है। उस दिन आरोपी देवर मंदिप घर पर ही नहीं था। इधर आरोपी देवर की पत्नी ने भी अपनी गोतनी पर पति पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी गोतनी का सारा हथकंडा सिर्फ ससुराल से बच्चों के नाम पर मोटी रकम लूटने का है। जबकि ससुराल वाले पूजा के बच्चे के नाम एफडी करने के लिए तैयार है। लेकिन बच्चे के बालिग होने के बाद।


प्रेसवार्ता के दौरान शैल मिश्रा और मंदीप ने दावा किया कि पूजा का पहले से किसी के साथ अफेयर था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। इस बीच पिछले साल दिसबंर में शैल मिश्रा के बड़े बेटे और पूजा के पति संदीप का बीमारी से मौत हुआ। पति की मौत के एक माह पूजा अपने ससुराल में भी रही। इस बीच जनवरी में उनके बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र मिला, तो ससुराल वालों ने उसे पूजा को रखने के लिए दे दिया। डेथ सर्टिफिकेट मिलने के दुसरे दिन पूजा अपने ससुराल से बच्चें और कई समान को लेकर भाग गई। इस दौरान सास और देवर ने पूजा के मायके फोन किया। तो मायके वालों ने बताया कि पूजा संभवत अपने पुराने प्रेमी के पास चली गई होगी। लिहाजा, मायके वालों ने भी पूजा से पल्ला झाड़ लिया। इधर मामले में जब पूजा मिश्रा का पक्ष लेने का प्रयास किया गया। तो पहले पक्ष रखने के लिए तैयार हुई। फिर बाद में काॅल उठाना बंद कर दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons