गुरु गोविंद सिंह की 356वें प्रकाश पर्व को लेकर सिख समूदाय ने निकाली प्रभात फैरी
- शहर भ्रमण के बाद प्रधान गुरुद्वारे में पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत, कीर्तन संगत का हुआ आयोजन
गिरिडीह। खालसा पंथ की स्थापना करने वाले सिखों के दसवें गुरू गुरु गोविंद सिंह की 356वें प्रकाश पर्व को लेकर सिख परिवार के द्वारा निकाली जा रही प्रभात फेरी बुधवार को समाप्त हो गई। बुधवार को पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकल कर मकतपुर चौक, काली बाड़ी, शिव मुहल्ला, महाराजा अग्रसेन चौक, होते हुए स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में समाप्त हुई। प्रभात फेरी में शामिल संगत के द्वारा गुरूवाणी व कीर्तन किया गया।
प्रभात फेरी के दौरान प्रधान गुरद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में पहुंचने पर संगतों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान गुरुद्वारा में महिला सिख जत्था द्वारा कीर्तन किया व अरदास किया गया। प्रभात फेरी में सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह दुआ, नरेन्द्र सिंह सम्मी, नरेन्द्र सिंह ,सुबोध सिंह समेत काफी संख्या में सिक्ख समाज के महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए।