LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल साला-बहनोई समेत चार अपराधियों को चतरा पुलिस ने गिरिडीह के बिरनी से दबोचा, एक स्विफ््ट डिजायर बरामद

गिरिडीहः
चतरा के चंदवा थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह चार अपराधियों को गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चारों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर वाहन को भी बरामद किया। क्योंकि बरामद स्विफ्ट डिजायर वाहन से इन अपराधियों ने चंदवा के पेट्रोल पंप लूटकांड को अंजाम दिया था। बिरनी थाना पुलिस के सहयोग से चतरा के चंदवा पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों में जैनूल अंसारी, वशीर अंसारी, रोहित मंडल और भोलू साव शामिल है। चारों अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के आमझरिया स्थित पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल थे। वैसे चंदवा पुलिस को इनके और साथियों की तलाश है। लिहाजा, इन अपराधियों के निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार जैनूल और वशीर आपस में साला-बहनोई है। और बिरनी के थोरिया व झरकी गांव के रहने वाले है। जबकि रोहित मंडल जहां पंडरमनियां गांव का है तो भोलू साव झरकी गांव का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो बीतें 24 दिसबंर को इन चारों ने अपने दुसरे साथियों के साथ मिलकर चंदवा स्थित आमझरिया के पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पेट्रोल पंप में कब और कितने बजे पैसे सबसे अधिक रहते है। इसकी जानकारी जैनूल ने अपने साला समेत और साथियों को दिया था। क्योंकि जैनूल पेशे से एक टैंकर चालक है। जो अक्सर आमझरिया के इस पेट्रोल पंप में ईधन का स्टाॅक अनलोड करने जाता था। पूरी रैकी के बाद सबों ने पेट्रोल पंप लूटने का प्लानिंग बनाया। और बीतें 24 दिसबंर को घटना को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक जैनूल समेत चारों अपराधी बिरनी के अपने-अपने गांव वापस आ गए। पुलिस से बचने के लिए ही जैनूल का साला वशीर अपनी बहन के घर घटना के बाद से ही छिपकर रहा था। इधर घटना के बाद चंदवा थाना पुलिस ने जांच शुरु किया। तो टेक्नीकल के सहारे चंदवा पुलिस ने बिरनी थाना पुलिस के सहयोग से इन अपराधियों तक पहुंचने में सफल रही। और गुरुवार की सुबह करीब छह बजे छापेमारी कर चारों अपराधियों को दबोचा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons