LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गांडेय के पूर्व विधायक के ओएसडी के भाई को बेंगाबाद पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में किया गिरफ्तार

गिरिडीहः
गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी देवर विशाल कुमार को गुरुवार को जेल भेज दिया। जबकि पीड़िता का पति सह भाजपा नेता विवेक कुमार अब भी फरार है। लेकिन पुलिस मुख्य आरोपी को दबोचने के प्रयास में जुटी हुई है। आरोपी पति विवेक कुमार अब तक गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा का ओएसडी बताकर बचता रहा। तो अपने भाई को भी पुलिस गिरफ्त से बचाता रहा। लेकिन बेंगाबाद के एसआई सुनील सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ओएसडी के भाई विशाल कुमार को शहर के मकतपुर स्थित एक अपार्टमेंट से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया। बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने जेल भेजने के बाद इसकी पुष्टि किया। जबकि जेल भेजा गया आरोपी और पूर्व विधायक का ओएसडी विवेक कुमार बेंगाबाद के चपुआडीह गांव का रहने वाला है। लेकिन केस दर्ज होने के बाद से ओएसडी का भाई विशाल कुमार मकतपुर के एक अपार्टमेंट में किराये पर रहा था। जानकारी के अनुसार दहेज प्रताड़ना के दोनांे आरोपी भाई के खिलाफ प्रीति कुमारी ने बेंगाबाद थाना में केस दर्ज कराई थी। पति और पूर्व विधायक के ओएसडी रहे विवेक कुमार और देवर विशाल कुमार पर प्रीति कुमारी ने इसी साल दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराई थी।

पीड़िता के दिए आवेदन के आधार पर बंेगाबाद थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 190/21 केस दर्ज कर अनुसंधान में जुटी। तो मामले को सही पाया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई। लेकिन आरोपी पति खुद और अपने भाई को पुलिस गिरफ्त से अब तक सिर्फ यही कहकर बचाता रहा कि वह पूर्व विधायक का ओएसडी है। इस बीच पीड़िता जब कई बार न्याय की गुहार लगाकर थाना जाती रही तो बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को उसके देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons