LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद गिरिडीह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

भाजपाईयों ने गिरिडीह काॅलेज के पास किया भव्य स्वागत
हेमंत सरकार के आते ही राज्य की स्थिति बदहाल: रघुवर दास

गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास गुरुवार की देर शाम देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे। गिरिडीह काॅलेज के समीप भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा एक बड़ा दल बनने जा रहा है। क्योंकि कई राज्यों में चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा की अब राज्य की जनता भी कह रही है, कि उन्होंने हेमंत सरकार चुन कर गलती किया। राज्य में बिजली की हालात खराब है। जनता की सुनने वाला कोई नही है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में झारखंड में रघुवर सरकार ने जो काम किया है, उसे हेमंत सरकार ने नो माह में बिगाड़ कर रख दिया है। सत्ताधारी दल के नेता अब जमीन लूटना शुरु कर दिए है। यही नही बालू, कोयला की लूट भी शुरु हो गई है।

हेमंत सरकार से जनता का भला नहीं

कहा कि हेमंत सरकार को भाजपा चैन से सोने नही देगी। हेमंत सरकार ने महिलाओं के नाम होने वाले 1 रूपये फीस के रेजिस्ट्रेशन को बन्द कर दिया। कहा कि कृषि आशीर्वाद योजना को बंद कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सरकार को डबल सिलिंडर वाला सरकार बताते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर नक्सलियों का तांडव शुरु हो गया है। भाजपा सरकार में 10 हजार के मानदेय पर राज्य के युवाओं को नक्सल प्रभावित इलाके में जवानों को बहाल किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने 2022 मैं दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। हेमंत सरकार को वक्त पर उखाड़ने का दावा करते हुए कहा कि इस सरकार से जनता का भला नही होने वाला। क्योंकि सत्ता को भाजपा सेवा का मौका मानती है। स्वामी विवेकानंद के सपने को अब मोदी सरकार पूरा करेगी। मोदी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि मोदी ही देश का भला कर सकते है।

समाज और देश को टुकडे़ करने का काम कर रही है भीम आर्मी

पूर्व मुख्यमंत्री ने भीम आर्मी को समाज और देश को टुकडे टुकड़े करने वाला बताते हुए कहा कि भीम आर्मी में अधिकांश मुस्लिम है। जो दलितों को हिन्दू समाज से भड़का रहे है। यही काम राज्य में जब भीम आर्मी करने का प्रयास किये तो उनकी सरकार ने प्रतिबन्ध किया। भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं को अटूट रहने का आवाहन करते हुए कहा कि अब इस देश को बचाने के लिए एकजुट रहना होगा।

कई भाजपाई थे मौजूद

अभिनदंन समारोह में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय साहबादी, जयप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता लक्ष्मण स्वर्णकार, चुन्नुकान्त, संजीत सिंह पप्पू, संदीप डंगयच, सुरेन्दर बर्मन, नीतू शोला, किरण पांडेय, सुखदेव साव, देवराज समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons