एफसीआई गोदाम के मजदूर का शव मिला गिरिडीह के बेरगी नदी के पुल के समीप
मृतक बेंगाबाद का था रहने वाला
गिरिडीहः
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के बेरगी नदी में गुरुवार की शाम 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। देर शाम मिले शव की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जुडपनिया गांव निवासी सोमर टुडु के रुप में किया गया। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक के बेटे वकील टुडु भी परिजनों के साथ पहुंचे। जबकि गांव के कई ग्रामीण भी घटनास्थल पहुंचे। तो देखा कि नदी से शव निकाल कर बेरगी पुल के नीचे रखा हुआ है। इस बीच मुफ्फसिल थाना के एसआई प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। और पुलिस जवानों के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मृतक सोमर टुडु अपने गांव के सूनील मंराडी के साथ सदर प्रखंड के बेरगी स्थित एफसीआई के गोदाम में लोंडिग-अनलोंडिग मजदूर का काम किया करता था। तीन दिनों पहले मृतक और सुनील मंराडी एफसीआई गोदाम पहुंचे थे। मृतक के बेटे और उसके गांव के सूनील मंराडी का कहना है कि मृतक हर रोज सुबह आठ जंगलपुरा जाया करता था। लेकिन किसलिए जाता था, यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की मानें तो मृतक को शराब पीने की आदत थी। लिहाजा, वो हर रोज सुबह आठ बजे शराब पीने जंगलपुरा जाता था। गुरुवार की सुबह भी ज बवह गोदाम से निकला। तो उसके बाद वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब तीन बजे एफसीआई गोदाम एक कर्मी जब लघुशंका करने नदी तट तरफ गया तो देखा कि नदी में शव तैर रहा था। इस दौरान सूनील मंराडी भी नदी पहुंचा। तो सुनील ने ही मृतक की पहचान वकील टुडु के पिता सोमर टुडु के रुप में किया। इसके बाद गोदाम के अन्य कर्मियों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया।