LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

स्टेशन रोड में खुला रोलिक्स कंपनी का एक्सक्लुसिव आउटलेट श्री नारायणी आईस पार्लर

  • रांची के बाद रोलिक्स कंपनी का ये दूसरा एक्सक्लूसिव आउटलेट: राकेश मोदी

गिरिडीह। शहर के स्टेशन रोड स्थित ऑल इन वन के बगल में रोलिक्स कंपनी के एक्सक्लुसिव आउटलेट श्री नारायणी आईस पार्लर की शुरूआत की गई। जिसका विधिवत रूप से संचालक सह पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश मोदी के पिता प्रदीप मोदी व माता निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर पवन चुड़ीवाला, डॉ तारकनाथ देव, वंदना मोदी, विकास जालान, गोपाल सोंथालिया, अनूप जालान, रोहित जालान, अशोक जैन, पवन चूड़ीवाला, जीवन अग्रवाल देव, सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

मौके पर आईस पार्लर के संचालक राकेश मोदी ने बताया कि झारखंड में रांची के अलावा रोलिक्स कंपनी का ये दूसरा एक्सक्लूसिव आउटलेट है। जहां रोलिक्स कंपनी के सभी प्रकार के आइसक्रीम उपलब्ध रहेगी। साथ ही हर फ्लेवर के आइसक्रीम के लिए अलग काउंटर की भी व्यवस्था है। इसके अलावा प्योर वेज केक और पेटीज भी ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons