LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

महुआ चुनने जंगल गई महिला को हाथी ने कुचला, मौत

वन विभाग को घटना से कराया गया अवगत

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हाथी द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस बार हाथी ने एक महिला को कुचल दिया है जिससे उसकी मौत हो गयी है। यह घटना मुफस्सिल थाना इलाके के बजटो के समीप कुरकुरिया पहरी जंगल की है। मृतका बजटो की रहनेवाली 32 वर्षीय ललिता देवी थी। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों के साथ परिजन पहुंचे और इससे वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और घटना की जानकारी ली है।

ऐसे हुई घटना

घटना के बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह महिला महुआ चुनने जंगल की तरफ गयी थी। इसी दौरान हाथी ने कुचल दिया। घटना के बाद जब बराकर नदी की तरफ लोग घूमने निकले तो घटना की जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि महिला जंगल की तरफ घूमने गयी थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons