एजुकेशन ऑन व्हील्स के छात्राओं को दी जा रही है निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा
- छात्रों को तीन महीने का कराया जायेगा कोर्स
गिरिडीह। सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में बालिकाओं के कंप्यूटर शिक्षा के लिए एजुकेशन ऑन व्हील्स के बैनर तले प्रसिद्ध जैन स्वयं सेवी संस्था सिध्दायतन के द्वारा आईआईटी मुंबई के कोलाबा रेशन में मेधावी छात्राओं को चिन्हित कर निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा दी जा रही है। छात्राओं की उंगलियां कंप्यूटर की कीबोर्ड पर चलती देख विद्यालय प्रशासन खुश है और उन छात्राओं के मन में अजीब उत्साह देखा जा रहा है। यह कोर्स 3 महीने का होगा जिसमें संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि 3 महीने के बजाय सालों भर यह शिक्षण का कार्य संस्था की ओर से संचालित होती रहे ताकि छात्राओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कहा विद्यालय में स्थित कंप्यूटर लैब में एक साल से बिना प्रशिक्षक के छात्राएं कम्प्यूटर शिक्षा ग्रहण नही कर पा रही थी।