LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

छठ पर्व के दौरान ठंड में सड़क किनारे बैठे सैंकड़ोें असहाय लोगों की रोटरी ने ली सुध

  • गरीबों के बीच गर्म कपड़ों, कंबल व जरूरी सामानों का किया वितरण

गिरिडीह। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान जहां एक ओर विभिन्न छठ घाटों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख छठ घाट अरगाघाट में सड़क के दोनों ओर गरीब और असहाय लोग भीक्षा की चाह में बैठे हुए थे। बुधवार की देर शाम को रोटरी गिरिडीह ने इन गरीब और असहाय लोगों की सूध ली और अति जरुरतमंद लोगांे के बीच टोपी, थर्मल, इनर वियर, ऊनी लेडीज़ जैकेट आदि का वितरण किया गया।


रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि सड़क किनारे छोटे-छोटे बच्चे एवं उम्र दराज लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित दुसरो के आस में ठंड झेलते हुए बैठे रहते है। इसी को धयान में रखते हुए नदी जाने के क्रम में अरगाघाट पथ के दोनों तरफ़ बैठे हुए करीब 500 से भी अधिक महिलायें, बच्चे एवं पुरुषों को संध्या बेला में जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े व अन्य समान वितरण किया गया। बताया कि सुबह बेला में सभी के बीच कंबल का वितरण किया गया। गिरिडीह शहर में बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए रोटरी गिरिडीह ने अपने सदस्यों के सहयोग से इस कार्यक्रम को किया गया।

इस दौरान गर्म वस्त्र एवं कम्बल को पाकर लाभार्थियो ने सभी वितरण कर्ताओ के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाये दी। सभी के चेहरे पर खुशी की लहर साफ दिखाई दे रही थी।

मौके पर रोटरी गिरिडीह के सदस्यों के साथ उनकी पत्नियो ने भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव अभिषेक जैन, रो. बिजय सिंह, सुमित बागरिया, प्रीति बागरिया, अमित गुप्ता, पीके दत्ता, प्रदीप डालमिया, सारंग केडिया, संभु जैन, प्रशान्त बागरिया एवं दिलीप जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons