LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

डुमरी पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के गांजा के साथ दो को किया गिरफ्तार

  • दोनो आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ
  • ओडिशा के संबलपुर से बिहार लेकर जा रहे थे गांजा

गिरिडीह। गिरिडीह के डुमरी थाना पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह डुमरी चेकनाका के समीप छापेमारी कर एक क्विंटल गांजा जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को एक चार पहिया वाहन के साथ दबोचा। जिसमंे दोनो आरोपी को लाखों रुपए कीमत के गांजे के साथ पकड़ा गया। इलाके के एसडीपीओ मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने दोनो आरोपियों के नाम का खुलासा करने से इंकार किया है।

जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी इसी चार पहिया वाहन में लाखो रुपए कीमत के गांजा लेकर ओडिशा के संबलपुर से बिहार लेकर जा रहे थे। इसी दौरान जब दोनो आरोपी डुमरी थाना के चेकनाका के समीप पहुंचे। तो डुमरी पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन का जांच किया। जिसमें लाखो रुपये कीमत का गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons