LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

अवैध संबध के कारण विवाद होने पर गिरिडीह में पति-पत्नी ने किया सुसाईड, पहले पत्नी ने तो फिर पति ने लगाया फांसी

गिरिडीहः
गिरिडीह में 24 घंटे के भीतर ही पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव का है। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वैसे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचे मृतकों के करीबियों ने बताया कि विजय राय को उसके पत्नी पर किसी और से संबध होने का शक था। संभवत इसी कारण दोनों में विवाद होने के बाद दोनों ने आत्महत्या कर लिया। परिजनों और करीबियों के अनुसार मालती और विजय की शादी इसी साल जूलाई में हुआ था। विजय बेहद गरीब था, और मजदूरी कर घर चलाता था। घर में सिर्फ एक बुजुर्ग मां ही थी। मृतिका मालती देवी को लेकर उसका पति विजय राय सोमवार को ही ससुराल से अपने घर लौटा था। कुछ घंटे बाद ही मालती का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय मालती देवी ने सोमवार की देर शाम सिमरिया गांव स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी। जबकि मंगलवार की सुबह मालती के पति 28 वर्षीय विजय राय का शव सिमरिया के जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला। पेड़ में शव को लटकते हुए गांव के कुछ चरवाहों ने देखा। जो जंगल में जानवरी चराने गए हुए थे। पेड़ में शव को झूलते देख घटना की जानकारी इन चरवाहों ने ग्रामीणों को दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार मालती के आत्महत्या की जानकारी ग्रामीणों द्वारा सोमवार देर रात ही पुलिस को दिया गया था। दुसरे दिन मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पहुंचने की तैयारी में ही थी कि मालती के पति का शव जंगल में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के मौजूदगी में विजय राय का शव पेड़ से उतारा। जबकि दोनों के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons