LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा नगर कमिटी की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

गिरिडीह। भाजपा नगर कमिटी की एक बैठक रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित नगर कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्ष पार्टी के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने की। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश कमिटी द्वारा कई कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी चार फरवरी को धनबाद के बलियापुर में आहुत प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने व पांच फरवरी से 11 फरवरी तक चलो गांव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने बताया कि गिरिडीह नगर पूरे 30 वार्ड में प्रभारी की सूची बूथ स्तर तक बनाई गई। जिसमें प्रदेश, जिला, नगर एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सूचीबद्ध की गई है। बैठक में नगर महामंत्री सिंकु सिंन्हा, रणजीत सिंह, नगर मंत्री ज्योति शर्मा, समीर दीप, सुरेश प्रसाद गुप्ता, अमित आर्य, शैलेश कुमार, उत्तम पांडे, अनित बरनवाल, आदित्य यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons