LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

नक्सली हमले में शहीद जवानों को कैंडिल मार्च निकाल कर गिरिडीह यूथ कांग्रेस ने दिया श्रद्धाजंलि

गिरिडीहः
दत्तेवाड़ा में नक्सलियों के कायराना हरकत के शिकार हुए सुरक्षा बल के 10 जवनों के शहादत के दुसरे दिन गुरुवार को गिरिडीह यूथ कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकाला। और शहीद हुए 10 जवानों को श्रद्धाजंलि दिया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हसनैन अली के नेत्तृव में पार्टी के रामानंद कुरैशी, बंटी अली, शाहनवाज कुरैशी, गोल्डेन खान, हनी खान, मो. अमन और विक्की दास समेत काफी संख्या में यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कैंडिल मार्च मार्च में शामिल हुए, और हाथों में कैंडिल लिए शहर भ्रमण कर टावर चाौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने 10 शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार से नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि देश सब कुछ सहन कर सकता है लेकिन भारत माता की रक्षा के लिए तैनात जवानों पर हमला सहन नहीं कर सकता। हर हाल में नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons