LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

राज्य सरकार के खिलाफ गिरिडीह में सरकारी महिला मजदूर कर्मियों ने दिया धरना, की प्रदर्शन

गिरिडीहः
सरकारी महिला मजूदर मोर्चा की जिला कमेटी गुरुवार को गिरिडीह के तमाम प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन की। इस दौरान प्रदर्शन और धरना में जलसहियाएं, आंगनबाड़ी महिला कर्मी, स्वास्थ सहिया, पोषण सखी समेत अलग-अलग विभागों की महिला कर्मियों ने प्रदर्शन किया। मोर्चा की राज्य अध्यक्ष अंशुलता स्वरुप के नेत्तृव में प्रदर्शन और धरना दिया गया। वहीं राज्य महामंत्री सरिता देवी ने राज्य सरकार पर भड़ास निकालते हुए कहा कि रघुवर सरकार में जलसहियाआंे को 1000 हजार का मानदेय भुगतान किया जा रहा था। उसे भी बंद कर दिया गया। जबकि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनने से पहले वादा किया था कि न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानेदय दिया जाएगा। लेकिन 32 माह से मानदेय का बकाया नहीं किया गया।

प्रखंड स्तर पर हुए धरना में सरकारी महिला मजदूर मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब अगर चंपाई सोरेन नहीं जागी, तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। क्योंकि शुक्रवार को पूरे जिले में थाली बजाकर चंपाई सरकार को जगाया जाएगा। इधर धरना और प्रदर्शन में सुरजमुनी किस्कू, शाहिदा खातून, गुड़िया देवी, गीता देवी, सीमा देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी और आरती देवी समेत काफी संख्या में अलग-अलग विभागों की महिला कर्मी शामिल हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons