LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के तिसरी में सौतेली मां ने दो बेटों को खिलाया जहर मिला भोजन, एक की मौत

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के रोहनटांड गांव में सोतेली मां द्वारा दो बच्चों को जहर मिला हुआ भोजन खिलाने का मामला सामन आया। जिसमें उस सौतेली की मां के एक बेटे अनिल सौरेन की मौत हो गई। जबकि दुसरे का इलाज अब भी चल रहा है। घटना के बाद मृतक के दादा लाजर सोरेन ने तिसरी थाना पुलिस को सौतेली बहु के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मां सुनीता हेम्ब्रोम को गिरफृतार कर लिया है। पुलिस आरोपी मां सुनीता से पूछताछ कर रही है। लेकिन मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच का हवाला देकर कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। जानकारी के अुनसार रोहनटांड गांव निवासी सुनील सोरेन बेगलौंर में काम करता है। जबकि घर में आरोपी सौतेली मां सुनीता हेम्ब्रम अपने ससुर और दो सौतेले बेटे के साथ रहती हैैं। गुरुवार को आरोपी महिला सुनीता अपने दोनों बेटों शंकर सोरेन और अनिल सोरेन का जहर मिलाकर भोजन खिलाकर अपने मायके गांवा थाना क्षेत्र के गौरिचू चली गई। इस दौरान दादा लाजर ने देखा कि उनके दोनों पोते के मुंह से झाग निकल रहा है। दोनों को उठाने पर पता चला कि अनिल की मौत हो गई। जबकि शंकर बेहोश पड़ा है। इसके बाद दादा ने लाजर सोरेन शंकर को तिसरी के स्वास्थ केन्द्र इलाज कराने ले गए। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons